जिला अस्पताल से भारी मात्रा में अल्प्राजोलम दवा गायब, दो फार्मासिस्ट सस्पेंड

डिंडौरी। जिला अस्पताल से भारी मात्रा में अल्प्राजोलम दवा गायब होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। गायब हुई दवाइयां बेहोशी और नशे के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। इस लापरवाही के आरोप में दो फार्मासिस्ट को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार, जिला अस्पताल के औषधि केंद्र में भारी मात्रा में अल्प्राजोलम दवा की खरीदी हुई थी। ये दवाइयां मरीजों को बेहोश करने के साथ नींद के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। पता चला कि दवा स्टोर से वितरण केंद्र के बीच बड़ी मात्रा में दवा गायब कर दी गई। इस मामले में कलेक्टर विकास मिश्रा ने लापरवाही के आरोप में दो फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया है। वहीं विस्तृत जांच के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी तैयारी है।

बड़ा रैकेट शामिल होने के संकेत

जिला पंचायत सीईओ विमलेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर लापरवाही सामने आई है। फिलहाल फार्मासिस्ट ज्योति धुर्वे और अभिलाषा मरकाम को निलंबित किया गया है। जिला अस्पताल से संवेदनशील दवा के बड़ी मात्रा में गायब होने से बड़ा रैकेट संचालित होने के आरोप लग रहे हैं।

बिना डॉक्टर के लिखे संवेदनशील दवा गायब हुई हैं। साढ़े आठ हजार से अधिक दवा गायब होने के आरोप सामने आए थे। जांच के बाद सात सौ से अधिक दवा गायब होना पाया गया है। गौरतलब है कि शासन द्वारा संबंधित दवा को लेकर सख्ती बरती गई है। जिला अस्पताल से भी दवा उन्हीं मरीजों को मिलेगी, जिसे डॉक्टर अति आवश्यक समझते हैं। संबंधित दवा लेने वाले मरीजों के नाम व पते भी लिखे जाएंगे।

दवा बाजार में बेचने की आशंका

जिला अस्पताल से भारी मात्रा में संवेदनशील दवा गायब कर बाजार में भी बेचने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि संबंंधित दवा मेडिकल स्टोर में भी बिना डॉक्टर की पर्ची के मिलना मुश्किल होता है। संवेदनशील दवा अस्पताल से गायब कर बाजार में भी बेचने की स्थिति बन सकती है। बताया गया कि यह दवा नशे के लिए भी इस्तेमाल होती है। ऐसे में संभावना है कि अस्पताल से दवा गायब कर नशीले पदार्थ बेचने वाले रैकेट तक पहुंचाया गई हो। फिलहाल मामले की गहन जांच कराई जा रही है।

जिला अस्पताल

एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी : मिश्रा

डिंडौरी के कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि यह गंभीर मामला है। संवेदनशील दवा बड़ी मात्रा में जिला अस्पताल से गायब होने की जांच कराई गई। जांच में मनमानी सामने आई है। दो फार्मासिस्टों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में विस्तृत जांच के बाद जिम्मेदारों के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

अल्प्राजोलम दवा मिली गायब

उधर, वरिष्ठ चिकित्सक डा. धनराज सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच की गई। बड़ी मात्रा में बेहोशी और नींद में काम आने वाली दवा गायब मिली हैं। अल्प्राजोलम दवा का इस्तेमाल नशे में भी किया जाता है। साढ़े आठ हजार से अधिक दवा गायब होने का मामला सामने आया था। जांच में सात सौ से अधिक दवा बिना रिकार्ड के गायब मिलींं हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक