रॉयल हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल, गर्भवतियों का इलाज करने वाले सरकारी डॉक्टर पर भी गिरेगी गाज

आगरा (उत्तर प्रदेश)। आगरा के रॉयल हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, प्रसूताओं का इलाज करने वाले सरकारी डॉक्टर पर भी गाज गिर सकती है। वहीं, सीएचसी खंदौली के प्रभारी को 11 आशा वर्कर्स के खिलाफ केस दर्ज कराने के भी आदेश दिए गए हैं।

यह है मामला

आगरा में स्थित रॉयल हॉस्पिटल में कमीशन के लालच में आशाएं व सरकारी चिकित्सक काम करते थे। बिना चिकित्सक के प्रसूताओं का इलाज करने और गर्भवतियों को भर्ती कराने के लिए आशा वर्कर्स को गिफ्ट बांटने का मामला प्रकाश में आया था।

11 आशा वर्कर्स के खिलाफ केस के आदेश

जांच में पता चला कि हॉस्पिटल में सरकारी चिकित्सक ऑपरेशन करता था। यह चिकित्सक फर्रुखाबाद में तैनात है। अब सरकारी डॉक्टर पर भी केस किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस मामले में जांच के बाद रॉयल हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। साथ ही, सीएचसी खंदौली के प्रभारी सीएमओ को 11 आशा वर्कर्स के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश भी दिए गए हैं।

आशा वर्कर्स को गिफ्ट बांटने का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि ट्रांस यमुना कॉलोनी में स्थित रॉयल हॉस्पिटल में आशा को उपहार बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल पर छापामारी की थी। जांच में पता चला कि कमीशन के लालच में आशा वर्कर्स और सरकारी चिकित्सक निजी अस्पताल के लिए काम करते थे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार छापे के दौरान रॉयल हॉस्पिटल से मरीजों की बीएचटी जब्त की गई थी।

सरकारी डॉक्टर भी आया लपेटेे में

रॉयल हॉस्पिटल

जांच में पता चला कि फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल में तैनात एनेस्थेसिस्ट यहां प्रसुताओं का इलाज करने आता था। उक्त डॉक्टर के खिलाफ भी केस दर्ज कराया जाएगा। वहीं, हॉस्पिटल से उपहार लेने वाली 11 आशाओं की सूची मिली थी। ये सभी खंदौली क्षेत्र की बताई गई हैं।

इनमें से तीन आशा ने छह महीने में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर एक भी प्रसव नहीं कराया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली के सीएमओ को सभी 11 आशा वर्कर्स के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दे दिए गए हैं।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 1 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 5 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची