नकली दवा को दिल्ली के अस्पतालों से वापस लेने के निर्देश, कंपनियों को नहीं होगा भुगतान

नई दिल्ली। नकली दवा को राजधानी दिल्ली के अस्पतालों से वापस लेने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ये निर्देश दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।

उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी

नकली दवा

बता दें कि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इस मामले की सीबीआई जांच करने की सिफारिश की थी। इसके बाद सतर्कता निदेशालय ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। सक्सेना ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ‘गुणवत्ता मानक परीक्षण में विफल’ रहीं और ‘जीवन को खतरे में डालने की गुंजाइश’ वाली दवाओं की कथित आपूर्ति की जांच की सिफारिश की थी। जो दवाइयां घटिया गुणवत्ता की मिली हैं, उनमें फेफड़ों और मूत्र तंत्र के संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली महत्वपूर्ण जीवन रक्षक एंटीबायोटिक सेफैलेक्सिन शामिल हैं।

यह दवाइयां मानक गुणवत्ता वाली नहीं 

अधिकारियों के अनुसार, फेफड़ों, जोड़ों और शरीर में सूजन को ठीक करने के लिए एक स्टेरॉयड ‘डेक्सामेथासोन’, मिर्गी-रोधी और चिंता विकार-रोधी मनोरोग दवा ‘लेवेतिरसेटम’ और उच्च रक्तचाप-रोधी दवा ‘एम्लोडेपिन’ भी शामिल है।

दवा कंपनियों को न किया जाए भुगतान

पत्र में कहा गया है कि दिल्ली औषधि परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट में कई दवाइयां मानक गुणवत्ता वाली नहीं हैं। उन सभी अस्पतालों के स्टॉक से इन दवाओं को हटा दिया जाए। यह भी स्पष्ट करें कि इन दवाओं की खरीद एवं आपूर्ति कब से की जा रही है।

विफल दवाओं को जब्त किया जाए

इन कंपनियों और निर्माताओं को अब तक कितना भुगतान किया गया और कितना बकाया है। ऐसी दवाओं के लिए कंपनियों को कोई भुगतान नहीं किया जाए। निर्धारित मानदंडों में विफल रही दवाओं को कानून की उचित प्रक्रिया के अनुसार जब्त किया जाए।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए