महिला से 8 हजार नशीली गोलियां बरामद, नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार

अबोहर। महिला को 8 हजार नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थाना खुईयां सरवर पुलिस ने की है। उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

ये है मामला

जानकारी अनुसार, पुलिस ने अबोहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित गुमजाल बैरीयर के निकट नाकेबंदी की। इस दौरान बस से एक महिला उतरी। उस महिला को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। महिला के पास से काफी दवाइयां बरामद की गई। जब्त की गई दवाइयों की जांच कराने पर पता चला कि ये नशे के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।

पुलिस ने आरोपी महिला को 8 हजार नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि सहायक सब-इंस्पैक्टर हरमंदर सिंह ने पुलिस टीम सहित गुमजाल बैरियर पर नाकाबंदी की हुई थी। नाकांबंदी के दौरान एक महिला बस से उतरकर जाने लगी। शक के आधार पर पुलिस को उसकी तलाशी लेने में नशीली दवाइयां पाई गई।

8 हजार नशीली गोलियां बरामद

महिला

पुलिस टीम ने महिला को रोककर इसकी सूचना सहायक सब-इंस्पैक्टर परगट सिंह को दी। सूचना मलिने पर परगट सिंह व हवलदार हरप्रीत कौर मौके पर पहुंचे। महिला के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 8 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं।

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान रेणु कौर पत्नी स्व. स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। आरोपी महिला तपाखेड़ा, तहसील मलोट, जिला श्रीमुक्तसर साहिब, हाल आबाद खखां थाना हिंदुमल कोट की रहने वाली बताई गई है।

 

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR