एक्सपायरी दवा पिलाने से आधा दर्जन बच्चों का बिगड़ा स्वास्थ्य

शंभुगंज (बांका, बिहार)। एक्सपायरी दवा पिलाने से आधा दर्जन बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो गया। बच्चों की हालत बिगड़ते देख उनके परिजनों ने उन्हें आसपास के अस्पतालों में दाखिल करवाया। सीएचसी प्रबंधन की लापरवाही से परिजनों और ग्रामीणों में काफी रोष है।

छोटे बच्चों को बूस्टर डोज

गौरतलब है कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा छोटे बच्चों को बूस्टर डोज लगाई जा रही हैं। इस क्रम में रामचुआ आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 129 पर एएनएम नीतू भारती, वैक्सीनेटर सहित अन्य कर्मी बच्चों को बूस्टर डोज (खसरा रोधी) लगाने के साथ पीसीएम (पारासिटा मोल) ड्रॉप सहित अन्य दवा भी पिलाने का काम किया।

गहरी नींद सोए बच्चे तो घबरा गए परिजन

दवाई पिलाए जाने के बाद सभी आधा दर्जन बच्चे गहरी नींद सो गए। जब सात-आठ घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चों में कुछ हलचल नहीं हुई तो उनके परिजन घबरा गए। शोर की आवाज सुन अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। जब पीसीएम ड्रॉप पर नजर पड़ी तो पता चला कि यह दवा दिसंबर 2023 में ही एक्सपायर हो चुकी थी।

दोषी पर कार्रवाई करने की मांग

एक्सपायरी दवा पिलाए जाने की बात से बच्चों के परिजन घबरा गए। कोई अपने बच्चों को लेकर तारापुर तो कोई भागलपुर पहुंचा। ग्रामीणों ने इस लापरवाही के लिए अस्पताल प्रभारी और स्वास्थ्य प्रबंधक से शिकायत की। ग्रामीणों ने अस्पताल की लापरवाही की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही।

जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला

इस संबंध में एएनएम नीतू भारती ने बताया कि उक्त केंद्र पर बूस्टर डोज देने का काम सरलतापूर्वक किया गया। पीसीएम ड्रॉप वैक्सीनेटर द्वारा दिया गया है। दवा एक्सपायर है या नहीं, यह वैक्सीनेटर बता सकते हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधक यशराज और अस्पताल प्रभारी डॉ. अजय शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक