प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवाओं के तस्कर गिरोह का पर्दाफाश

पटियाला। प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवाओं की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफता मिली है। इस गिरोह के दो सदस्यों से 1.05 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई हैं। बताया गया है कि जब्त की गई दवा लोमोटिल नाम से है। इसका इस्तेमाल पुराने दस्त के इलाज में किया जाता है। फिलहाल यह दवाएं प्रतिबंधित हैं।

यह है मामला

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवाओं के तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 1.05 लाख गोलियां बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह और पलविंदर सिंह निवासी दोराहा जिला लुधियाना के रूप में हुई है। जब्त दवा लोमोटिल है। इसे डायरिया के पुराने मामलों के इलाज के लिए लिया जाता है।

दस्त के इलाज में होती है इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स नियमों के तहत एक अनुसूचित दवा, इसे पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के लिखे बिना नहीं बेचा जा सकता है। लोमोटिल टैबलेट में डिफेनोक्सिलेट होता है। यह फेनिलपाइपरिडीन श्रृंखला की एक साइकोट्रोपिक दवा है। इसका उपयोग दस्त के इलाज के लिए एट्रोपिन के साथ संयोजन दवा के रूप में किया जाता है।

सहारनपुर से कम दामों पर खरीदकर लाते थे दवा

पूछताछ में दोनों आरोपियों पता चला है कि वे लंबे समय से इस अवैध धंधे में लगे हुए थे। वे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कम दामों पर प्रतिबंधित गोलियां खरीदते और उन्हें पंजाब के मालवा क्षेत्र में अपने सहयोगियों को सप्लाई करते थे।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक