ऑनरैक्स कफ सिरप की तस्करी में दो लोग दबोचे, स्कार्पियो जब्त

जशपुरनगर (छत्तीसगढ़)। प्रतिबंधित ऑनरैक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयोग किए गए वाहन स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया गया है।

थाना नारायणपुर पुलिस ने तस्करों के कब्जे से प्रतिबंधित ऑनरैक्स कफ सिरप की 201 नग बॉटल जब्त की हैं। इनकी कीमत 34 हजार 170 रुपए बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना नारायणपुर में धारा 21 सी, एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

यह है मामला

थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुनकुरी निवासी फरहान अंसारी एवं राजेन्द्र राम स्कार्पियो वाहन क्रम सीजी 15 बी 4362 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करते हुए कुनकुरी की ओर से रनपुर की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल रनपुर के झरियानाला पुल के पास नाकाबंदी कर उक्त स्कार्पियो वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से बोरी में कुल 201 नग ओनरैक्स सिरप मिली। उन्हें वाहन सहित थाना में लाया गया।

दोनों तस्कर गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उक्त कफ सिरप को कुनकुरी से स्कार्पियो वाहन से तस्करी करते हुए लाना बताया। आरोपियों के खिलाफ धारा 21 सी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरहान अंसारी उम्र 19 साल निवासी कुनकुरी एवं राजेन्द्र राम उम्र 32 साल निवासी धोबीपारा कुनकुरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने एवं क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को लगातार एक्टिव रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई