नशीली दवाइयां ले जा रहे दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। अवैध नशीली दवाइयां बेचने के लिए ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

यह है मामला

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन लेकर झारखंड गढ़वा से अम्बिकापुर की ओर जा रहे हैं। साइबर सेल बलरामपुर व थाना पस्ता पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए पाढ़ी ग्राम के पास मुख्यमार्ग 343 पर मोटरसाइकल सवार दिखाई देने पर घेराबंदी कर उसे रुकवा लिया।

दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश: अजय जयसवाल व सुदर्शन सोढ़ी बताया । दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से थैले में अवैध नशीले इंजेक्शन Talgesic Buprenorphine Injection 2ml – 200 नग एवं  Avil Pheniramine Maleate Injection 10ml – 200 नग मिले। इनकी कीमत 5460 रूपये एवं 200 नग कीमती 4614 रूपये बताई गई।

इन दवाओं की बिक्री के संबंध में आरोपयिों के पास किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनहें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

 

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 7 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 12 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची