जच्चा और बच्चा की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल सील

बसखारी (अंबेडकरनगर)। जच्चा और बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर अस्पताल को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड सेंटर से मशीन को जब्त कर लिया गया।

यह है मामला

छांगुरपुर मिश्रौलिया निवासी रंजना (24) को प्रसव पीड़ा के बाद बसखारी नगर के हरैया चौराहा स्थित आयुष मल्टीपल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। राजन के अनुसार डॉ. मूलचंद मौर्य ने ऑपरेशन किया तो लडक़ी पैदा हुई। तीन घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। इस पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चले गए, जबकि रंजना अस्पताल में ही भर्ती थी। अंतिम संस्कार कर जब परिजन वापस अस्पताल लौटे तो रंजना भी बेहोश मिली। इस पर चिकित्सक ने निजी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने भर्ती करने की बजाए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने काफी देर पहले ही रंजना की मौत होने की जानकारी दी।

अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त कर अस्पताल किया सील

घटना के बाद चिकित्सक डॉ. मूलचंद मौर्य अस्पताल बंद कर वहां से फरार हो गया। इस बीच वहां पहुंचे सीएमओ डॉ. राजकुमार व अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ की मौजूदगी में पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया। चिकित्सक के जय डॉयग्नोस्टिक सेंटर में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन को भी जब्त कर लिया। बताया गया है कि यह सेंटर भी अवैध ढंग से संचालित था।

स्वास्थ्य विभाग पर आरोप

स्थानीय लोगों ने इस बीच स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि हरैया चौराहे के निकट लंबे समय से अवैध ढंग से न सिर्फ धड़ल्ले से अस्पताल संचालित हो रहा था बल्कि बगैर पंजीकरण के डायग्नोस्टिक सेंटर भी संचालित होता रहा। इसकी भनक आखिर स्वास्थ्य विभाग को क्यों नहीं हो सकी। लोगों का आरोप है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के ही चिकित्सकों की देखरेख में ऐसे अस्पताल व सेंटर संचालित हो रहे हैं।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि अवैध ढंग से संचालित अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब विशेष टीम का गठन कर जिले में सघन जांच अभियान चलाएंगे।

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए