ऑपरेशन के बदले पैसे मांगने पर सिविल सर्जन सस्पेंड

कोरिया (छत्तीसगढ़)। ऑपरेशन के बदले मरीजों से पैसे मांगने के आरोप में सरकारी अस्पताल के सिविल सर्जन को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है।

यह है मामला

सरकारी अस्पताल में मरीजों से ऑपरेशन के बदले पैसे मांगने के आरोप में एक सिविल सर्जन को निलंबित कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किए हंै। कोरिया जिले के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में एक मरीज इलाज के लिए पहुंचा था। यहां अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. राजेन्द्र बंसारिया ने उससे ऑपरेशन के बदले पैसे की मांग की। इनकार करने पर मरीज कर इलाज नहीं किया गया। मरीज के परिजनों ने इसकी शिकायत की। मामले की जांच की गई।

शिकायत सही पाए जाने के बाद सिविल सर्जन को निलंबित कर दिया गया है। कोरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इसके आदेश जारी किए हंै। आदेश में कहा गया है कि डॉ. बंसारिया का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम का उल्लंघन माना गया है। इस आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है।

अंबिकापुर मुख्यालय में देनी होगी हाजिरी

निलंबन अवधि में डॉ. राजेन्द्र बंसारिया का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति एवं पूर्व स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती