नशीली दवाओं की तस्करी पकड़ी, युवक गिरफ्तार

सुपौल। नशीली दवाओं की तस्कर पकडऩे में एसएसबी 45वीं बटालियन को सफलता मिली है। बीओपी के जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर तस्करी के लिए भारत से नेपाल ले जाई जा रही प्रतिबंधित नशीली दवा जब्त की है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान नेपाल सुनसरी जिले के कुमियाही निवासी 29 वर्षीय तनवीर आलम के रूप में की गई है।

यह है मामला

एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गुप्त सूचना मिली थी कि राम जानकी मंदिर बनेलीपट्टी क्षेत्र के बॉर्डर पीलर संख्या 200 एवं 201 के क्षेत्र से भारत से नेपाल की तरफ प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी होने वाली है। सूचना के बाद नाका दल को इसकी जानकारी दी गई।

सहायक उपनिरीक्षक जौगल किशोर के नेतृत्व में नाका दल निर्धारित मार्ग पर सतर्क किया गया। कुछ समय बाद नाका दल ने एक व्यक्ति को थैला लिए तेजी से भारत से नेपाल की तरफ जाते देखा। नाका दल ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोककर पूछताछ की और सामान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान थैले में स्कूफ सिरप की 50 बोतल, स्पास्मो प्रोक्सीवोन प्लस कैप्सूल 5472 जब्त हुए। आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर वीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान नेपाल सुनसरी जिले के भांटाबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमियाही निवासी 29 वर्षीय तनवीर आलम के रूप में हुई है।

 

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 5 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 6 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 7 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 17 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली