फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर दबोचा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

पूरनपुर। फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर कई मेडिकल स्टोर संचालकों के हत्थे चढ़ गया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोप है कि ड्रग इंस्पेक्टर मेडिकल स्टोरों से उगाही करता था। मामले की जानकारी पर ड्रग इंस्पेक्टर नेहा वैश्य ने पूरनपुर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद उन्होंने बताया कि आरोपी अपने को सीएमओ बताकर उगाही करता था। उसके पास सीएमओ का आईकार्ड भी मिला है।

यह है मामला

कोतवाली रोड पर दवाई लेने पहुंचे एक युवक को मेडिकल संचालकों ने पकड़ लिया। संचालकों का कहना था कि आरोपी युवक कई बार उसकी दुकान में ड्रंग इंस्पेक्टर बनकर ठगी करके ले गया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। चूंकि पकडऩे वाले अधिकांश मेडिकल स्वामी बगैर लाइसेंस की दुकानें चलाने वाले थे। इसको लेकर पुलिस को ठगी की शिकायत न देकर दुकान से सामान उधार ले जाने और बाद में रुपये न देने की शिकायत की गई।

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर पकड़े जाने की जानकारी पर बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर नेहा वैश्य ने पूरनपुर पहुंचकर जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के बाद उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ड्रग इंस्पेक्टर नहीं, सीएमओ बनकर वसूली करता था। उसके पास सीएमओ का फर्जी आईकार्ड भी मिला है।

कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में लेनदेन का विवाद पाया गया है। दोनों पक्षों में समझौता होने पर युवक को छोड़ दिया गया। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि उनके नाम पर कहीं वसूली नहीं हो रही है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए