मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, लाखों रुपये की नशीली दवाएं जब्त

जमशेदपुर (झारखंड)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई टेल्को आजाद मार्केट में स्थित पटवारी मेडिकल स्टोर में जिले की एसडीओ पारुल सिंह के नेतृत्व में की गई। मौके से भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गई और दुकान को सील कर दिया गया है।

यह है मामला

जिले की एसडीओ पारुल सिंह के नेतृत्व में टेल्को आजाद मार्केट में स्थित पटवारी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। दुकान से भारी मात्रा में नशीली दवाएं मिली। इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया। इस मामले में पुलिस दुकान मालिक एस अग्रवाल के बेटे आकाश अग्रवाल (फार्मासिस्ट) को पकडक़र थाने ले गई है। जब्त की गई दवाओं की कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी गई है।

एसडीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मेडिकल स्टोर पर युवाओं को नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां बेची जाती हैं। सूचना के आधार पर एसडीओ ने स्थानीय थाना, ड्रग इंस्पेक्टर अबरार आलम व सोनी बारा के साथ दवा दुकान व गोदाम में छापेमारी की। गोदाम से टीम को भारी मात्रा में विन्सिरैक्स सिरप, प्रोक्सीओम स्पा कैप्सूल व स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस कैप्सूल जब्त की गई है।

ये सभी नशीली दवाओं की श्रेणी में आती हैं और इसकी बिना चिकित्सीय पर्ची की बिक्री पर रोक है। ड्रग विभाग की टीम ने इन दवाओं से संबंधित कागजात मांगे तो दुकानदार इन्हें दिखा नहीं सका। इस पर पुलिस टीम दुकानदार को अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़