अवैध रूप से संचालित दो अस्पतालों को किया सील

कसया , कुशीनगर। अवैध रूप से संचालित दो अस्पतालों को सील करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि नगर में बिना बोर्ड लगाए अवैध रूप से संचालित हो रहे एनआईसीयू और एक कमरे में चल रहे अस्पताल को सीएचसी प्रभारी ने सील कर दिया। इसमें भर्ती मरीजों को सीएचसी पर शिफ्ट करवाया है। सीलिंग की कार्रवाई से अवैध तरीके से अस्पताल संचालित करने वालों में हडक़ंप मच गया है।

यह है मामला

नगर के पुराने फाजिलनगर रोड स्थित एक निजी चाइल्ड केयर के पास में एक कमरे में काफी दिनों से एनआईसीयू का संचालित किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक मार्कंडेय चतुर्वेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो यहां के कर्मचारी फरार हो गए। वहां एक शिशु भर्ती मिला, जिसको परिजनों ने पास में स्थित एक निजी चाइल्ड केयर में भर्ती करा दिया।

वहीं, गोरखपुर रोड स्थित एक गली में एक महिला एक कमरे में अस्पताल संचालित कर रही थी। उसमें प्रसव के लिए गर्भवती को भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य टीम ने गर्भवती को सीएचसी पर भेजकर अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि दोनों संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए