डी-फार्मा की फर्जी डिग्री देने पर कालेज के एमडी पिता-पुत्र अरेस्ट

बरेली (उप्र)। डी-फार्मा की फर्जी डिग्री देने के आरोप में खुसरो कॉलेज के एमडी पिता-पुत्र गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआईटी ने एमडी शेर अली जाफरी और उसके बेटे को करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और दोनों को जेल भेज दिया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने डी-फार्मा समेत अन्य कोर्सों की फर्जी डिग्रियां देकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

यह है मामला

खुसरो कॉलेज में 2019 से लेकर 2023 तक डी-फार्मा, बी-फार्मा, पैरामेडिकल में 379 छात्रों को प्रवेश दिया गया था। छात्र अपना कोर्स पूरा करने के बाद जब नौकरी करने पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि जो डिग्री उनको कॉलेज से मिली, वह फर्जी है।

इससे परेशान छात्रों ने मामले की शिकायत थाना सीबीगंज में दर्ज कराई। कॉलेज के एमडी शेर अली जाफरी, सीबीगंज निवासी विश्वनाथ शर्मा, शांति विहार निवासी विजय शर्मा और शेर अली जाफरी के बेटे फिरोज अली जाफरी को इस मामले में नामजद किया गया था। एसपी साउथ मानुष पारीक की अगुवाई में एसआईटी मामले की जांच कर रही थी। एसआईटी टीम ने शेर अली और उसके बेटे फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी डिग्री के खेल में लगभग चार करोड़ रुपये की फर्जी डिग्रियां और अंक पत्र बांटे गए।

एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि जांच में पता चला कि 2019 से लेकर सन 2023 तक डी-फार्मा और पैरामेडिकल में करीब 379 स्टूडेंट को प्रवेश दिया गया। इस खेल में करीब पौने चार करोड़ रुपये का घोटाला किया गया।
दूसरे राज्यों मे मौजूद इंस्टीट्यूट के पैरामेडिकल कोर्स की डिग्रियां यहां के स्टूडेंट्स को बांट दी गईं, जो कि बिल्कुल फर्जी थीं। अब कॉलेज के प्रिंसिपल समेत अन्य लोगों पर भी शिकंजा का जाएगा। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए