सरकारी अस्पताल में सो रही महिला के उतारे कपड़े, आरोपी अरेस्ट

कोलकाता (प. बंगाल)। सरकारी अस्पताल में सो रही महिला के कपड़े उतार कर वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह है मामला

कोलकाता अस्पताल में फिर से शर्मसार घटना हो गई है। यहां के सरकारी अस्पताल में 26 वर्षीय एक महिला अपने बच्चे का इलाज कराने गई थी। महिला कोलकाता के अलीपुर की रहने वाली बताई गई है। चाइल्ड हेल्थ इंस्टीट्यूट में उसके साथ स्वास्थ्य कर्मी ने छेड़छाड़ कर दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 26 साल के तनय पाल के रूप में हुई है।

वो अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता था। वो बच्चों के वार्ड में गया और सो रही महिला को गलत तरीके से छूने लगा। उसके कपड़े उतार दिए। आरोपी ने इस घटना को अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड कर लिया। जब महिला की आंख ख्ुाली तो उसने विरोध किया।

इस मामले की की शिकायत मिलने पर कोलकाता पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तनय पाल का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी तनय पाल को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 7 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 15 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया