स्टेरॉयड की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, बिना लाइसेंस की दवा दुकान पर रेड

हैदराबाद। स्टेरॉयड की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। बिना लाइसेंस चल रहे दवा स्टोर पर रेड के दौरान इसका खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि जिम जाने वालों को स्टेरॉयड दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही थी। इस बारे में जानकारी मिलने पर ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन, तेलंगाना ने कोटि के एसामिया बाजार में राकेश डिस्ट्रीब्यूटर पर कार्रवाई की। इस दवा स्टोर को बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। यहां बड़ी मात्रा में स्टेरॉयड दवाओं के अनधिकृत स्टॉक का पता लगा।

डीसीए अधिकारियों को परिसर में बिक्री के लिए रखी गई एण्ड्रोजन और एनाबॉलिक स्टेरॉयड सहित 22 प्रकार की स्टेरॉयड दवाएं मिलीं। ये स्टेरॉयड दवाओं के दुरुपयोग की संभावना का संकेत देती हैं। गौरतलब है कि एण्ड्रोजन और एनाबॉलिक स्टेरॉयड का दुरुपयोग महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है। मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए बॉडी बिल्डर इन दवाओं का दुरुपयोग करते हंै।

इससे हृदय संबंधी समस्याएं, लीवर की क्षति, मूड में बदलाव और हार्मोनल असंतुलन सहित कई प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक दुरुपयोग के परिणामस्वरूप बांझपन, गुर्दे की विफलता और मानसिक विकार जैसी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं।

अधिकारियों ने मियापुर स्थित अस्पताल श्रीकांत न्यूरोसेंटर पर भी छापा मारा। यहां डॉ. बोइनी श्रीकांत यादव वैध दवा लाइसेंस के बिना अस्पताल में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चला रहे थे। छापे के दौरान बिक्री के लिए भारी मात्रा में दवाओं के अनधिकृत स्टॉक का पता चला और 31 प्रकार की दवाइयां जिनकी कीमत करीब 1.01 लाख रुपये है, जब्त की गई।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए