शूगर, बीपी, दर्द समेत 59 दवाइयों के सैंपल मिले फेल, कंपनियों को नोटिस

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। शूगर, बीपी, दर्द समेत 59 दवाइयों के सैंपल फेल मिले हैं। संबंधित फार्मा कंपनियों को नोटिस दिए गए हैं। केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने यह ड्रग अलर्ट जारी किया है।

बताया गया है कि इनमें 19 दवाओं के सैंपल फेल वाली दवाइयों का निर्माण हिमाचल प्रदेश में हुआ है। प्रदेश में दवाओं के 16 सैंपल सीडीएससीओ की केन्द्रीय प्रयोगशाला में फेल हुए, जबकि 3 सैंपल राज्य प्रयोगशाला में फेल आए हैं।
जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें शूगर, बीपी, हार्ट, विटामिन, दर्द व एंटीबायोटिक इत्यादि दवाओं सैंपल शामिल हैं। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा स्टॉक को बाजार से रिकॉल करने के आदेश दिए गए हैं।

इन कंपनियों में बनी थी दवाइयां

सीडीएससीओ के अनुसार मेग लाइफ साइंस पाली गांव सिरमौर की मैक्सक्लेव 625 का बैच नंबर 7372, स्कॉट इडिल फार्मेसिया झाड़माजरी की ग्लाइसिमेट-एसआर-500 का बैच नंबर जीटी3जे023 व हैपरिन सोडियम का बैच नंबर जीवी3सी 002, लेजेन हैल्थकेयर परवाणू की रिफमिन 550 का बैच नंबर टीएक्स 17798 है।

इसके अलावा, मक्सतर बायो जेनिक्स नालागढ़ रोड बद्दी की फैक्सोफेंडाइन हाइड्रोक्लोराइड 120 एमजी का बैच नंबर एमपी9 एए2303 व एमपी9 एए 2303 (सेम बैच के 2 सैंपल मिले), एथेनज लाइफ साइंस कालाअम्ब की लैकटुलोज सॉल्यूशन का बैच नंबर एलजी24-0204, हैल्थ बायोटैक संडोली बद्दी की होस्टरेनिल इंजैक्शन का बैच नंबर एचआईएचई23028ए व फैनीटॉइन सोडियन इजैंक्शन का बैच नंबर एचआईपीवाई 23012 सी, हेटोरो लैब्ज लिमिटेड कल्याणपुर बद्दी की सीपोडर्म एक्स पी 50 ड्राई सस्पैंशन का बैच नंबर पीईए0083 है।

वहीं, यूनी स्पीड फार्मास्यूटिकल काठा बद्दी की न्यनिम कोल्ड का बैच नंबर टी- 23115, अल्वेस हैल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नालागढ़ की एड्रेनालिन इंजैक्शन का बैच नंबर एआई22268, यूनिवर्सल ट्विन लैब गुल्लरवाला बद्दी की विनजेल एक्स एल प्रो जेल का बैच नंबर एफ2320 है।

डेक्सिन फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड झाड़माजरी बद्दी की टूडेसैफ 1.5 जी. का बैच नंबर डी.0481, डिजिटल विजिन कालाअम्ब की क्लोजैप्स-ईएस का बैच नंबर एनटीडी 0203 व पैंटोमेड-40 का बैच नंबर जीटीई0230सी, विन क्योर फार्मा की बद्दी की पैरासिटामोल, फैनीलेफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड सिट्राजिन हाइड्रोक्लोराइड सस्पैंशन का बैच नंबर डब्ल्यूपीएस-013, ग्रोसिस फार्मास्यूटिकल कालाअम्ब की पेजिवा-40 का बैच नंबर जीटी 300234 व एलेक्सा फार्मास्यूटिकल बद्दी की मोक्सीमैड सीवी का बैच नंबर 23316 का सैंपल फेल हुआ है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी