आयुर्वेदिक दवा ने वैध सहित दो की जान ले ली, दो अन्य गंभीर

गुमला। आयुर्वेदिक दवा के सेवन से वैध सहित दो की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के मरईकोना गांव में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनी दवा के सेवन से वैध सुधीर तिर्की और बसंत तिर्की की मौत हो गई, जबकि बसंत तिर्की की पत्नी सुषमा और बादल टोप्पो की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है।

सिविल सर्जन डॉ.नवल कुमार का कहना है कि इस घटना के पीछे अंधविश्वास और शराब के नशे में जड़ी-बूटी का गलत सेवन जिम्मेदार है। डन्होंने बताया कि जड़ी-बूटियों और अन्य सामग्री से बनी इस दवा को मृतक के परिवार ने घर में मिक्सी में पीसकर तैयार किया था। इसके सेवन करने के बाद लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी। पेट में दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं उत्पन्न हुईं।

पीडि़तों को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय घरेलू इलाज किया गया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। घटना के कई घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली, जिसके कारण बचाव कार्य में देरी हुई।

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि बसंत तिर्की पहले से ही लिवर और अन्य बीमारियों से जूझ रहा था और गुमला के एक निजी क्लिनिक से उसका इलाज चल रहा था। सीएस ने लोगों से अपील की कि वे अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए तुरंत सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई