नशीले इंजेक्शन की तस्करी पकड़ी, आरोपित गिरफ्तार

बलरामपुर/रायपुर। नशीले इंजेक्शन की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। तसकरी के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला

जिलेभर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामानुजगंज पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिंग रोड कर्बला के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तस्कर के पास से 188 नशीली इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि राहुल कश्यप (23 वर्ष) रामानुजगंज के वार्ड 12 का निवासी है और झारखंड से नशीली दवाओं की तस्करी करता है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जगह-जगह पर जांच अभियान शुरू कर दिया। आरोपी युवक को रिंग रोड के कर्बला के पास से पकड़ा। जांच के दौरान 188 पीस नशीली इंजेक्शन और पल्सर बाइक जब्त की गई। आरोपी राहुल कश्यप के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लयिा और कोर्ट में पेश करके जेल भेजा है।
गौरतलब है कि रामानुजगंज अंतरराज्यीय बॉर्डर होने के कारण यहां नशीली दवाओं का तस्करी चरम पर है। नए पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर द्वारा इन सभी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 17 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी