अस्पताल में खुद की डेडबॉडी लेने पहुंचा युवक तो डॉक्टरों के छूटे पसीने

अलवर (राजस्थान)। अस्पताल में खुद की डेडबॉडी लेने युवक पहुंचा तो डॉक्टरों के पसीने छूट गए। जिले के ईएसआईसी अस्पताल में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पता चला कि जिस नाम के व्यक्ति का इलाज किया जा रहा था, उसका नाम कुछ और है। जब परिजन शव लेने आए तो पूरा मामला पता चलते ही अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।

यह है पूरा मामला

भैरूसिंह पुत्र महादेव राजपूत निवासी टीटपुर कोठड़ी नामक एक मरीज को टीबी की बीमारी के इलाज के लिए ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच 13 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को मौत की सूचना देते हुए मरीज के मौत संबंधी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लिए। बाद में शव लेने आए मृतक के एक परिजन ने खुद को भैरू सिंह बताते हुए श्याम सुंदर (30) पुत्र कप्तान सिंह निवासी ग्राम टीटपुर कोठड़ी हाल निवासी सोनावा की डूंगरी के नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने को कहा।

इसके बाद अस्पताल स्टाफ मृतक का असली नाम और उसकी पहचान को लेकर सांसत में आ गया। आखिर में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संदेह के आधार पर उसका अलवर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद ही शव परिजनों को सौंपा गया। वहीं, ईएसआईसी अस्पताल प्रशासन ने भी शव देने से पहले परिजन से शपथ पत्र भरवाया।

दरअसल, मरीज भैरू सिंह की मौत के बाद शव सुपुर्दगी के दौरान स्टाफ ने साइन कराए तो मृतक के एक परिजन ने भैरू सिंह के नाम से ही साइन कर दिए। स्टाफ के टोकने पर उसने बताया कि मृतक का नाम भैरू सिंह नहीं बल्कि श्याम सुंदर है। ईएसआईसी अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं को लाभ लेने के लिए मरीज को उसके नाम से भर्ती कराया गया था। बाद में स्थिति बिगडऩे पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र दूसरे व्यक्ति के नाम पर बनवाने की बात कहने पर मामले का पता चला।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 19 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए