फार्मा कंपनी की शिकायत पर औषधि विभाग का छापा

मेरठ : औषधि प्रशासन टीम ने रिठानी और खैरनगर समेत छह स्थानों पर नकली दवा बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी की। रिठानी के एक मेडिकल स्टोर से 50 टैबलेट मिली हैं, जिनके नकली होने का संदेह जताया गया है। अधिकारियों ने उन्हें सीज कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए।

औषधि निरीक्षक पवन कुमार के मुताबिक, नई दिल्ली की लाइफ स्टार फार्मा प्राइवेट लिमिटेड ने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से सहायक आयुक्तऔषधि मेरठ मंडल राजेश श्रीवास्तव को सूचित किया कि मेरठ और गाजियाबाद के कई मेडिकल स्टोर पर उनके एक उत्पाद गुडसेफ -200 की नकली टेबलेट बेची जा रही हैं। सूचना पर सहायक आयुक्त ने जांच टीम का गठन किया, जिसमें उनके अलावा औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह और जुनाब अली शामिल रहे। सहायक आयुक्तके निर्देशन में मोदीनगर के एक संस्थान और मेरठ में छह विक्रय संस्थानों पर टीम ने जांच की। रिठानी में मेडिकल स्टोर में इस दवा की 50 टैबलेट मिली। निर्माता फर्म द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के आधार पर दवाएं संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। फर्म को तीन दिन में इसके क्रय अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य फर्मों से प्राप्त विवरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सैंपल की जांच रिपोर्ट एवं निर्माता फर्म से मिले विवरण की तफ्तीश के बाद खोट साबित हुआ तो ड्रग एंड कॉस्मिेटिक एक्ट के तहत मामला चलेगा।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश