ब्लैक लिस्ट फार्मा कंपनी से सरकार ने खरीदी लाखों की दवा

चंडीगढ़: हरियाणा में जो फार्मा कंपनी बिना लाइसेंस और फर्जी दस्तावेज पर दवा सप्लाई करते पाई गई थी, राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने थैलेसीमिया पीडि़तों के लिए दवा खरीद का ठेका उसी कंपनी को दे दिया। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन लि. ने दवा की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उसे डेबार (निषेध ) कर दिया था। इसकी सूचना राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन को भी दी गई थी। हैरानी इस बात को लेकर भी है कि हरियाणा मेडिकल सर्विसेज ने 13 सितंबर को इस फर्म की खराब दवा और डेबार की सूचना दे दी थी, फिर भी आरएमएससी ने दवा सप्लाई का ऑर्डर जारी कर दिया।

हरियाणा में तीन साल के लिए डेबार गुजरात की सेंचुरियन लेबोरेट्री ने राजस्थान में थैलेसीमिया मरीजों की डेफ्रासिरोक्स (500 मिलीग्राम) की 30 लाख रुपए कीमत की 1 लाख 80 हजार टेबलेट सप्लाई भी कर दी है। यह दवा निशुल्क योजना में शामिल है। खून चढ़ाते समय जमा आयरन को बाहर निकालने के लिए इस टेबलेट का इस्तेमाल होता है। हरियाणा में दवा मानकों पर खरी नहीं उतरी थी। सोचने वाली बात है कि जब हरियाणा में फर्जी घोषित दवा कंपनी के राजस्थान में दस्तावेज क्यों नहीं ठीक से जांचे गए। हालांकि यह कंपनी राजस्थान में 2016 से ही थैलेसीमिया सहित 56 दवाओं की सप्लाई दे रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार टेंडर शर्तो की पालना नहीं करने, फर्जी दस्तावेज से टेंडर में शामिल होने तथा जांच में गलत पाए जाने पर फर्म को 5 साल के लिए ब्लैक लिस्ट करने तथा परफॉरमेंस सिक्योरिटी जब्त करने का प्रावधान है। राजस्थान थैलेसीमिया चिल्ड्रन सोसायटी के अध्यक्ष नरेश भाटिया के मुताबिक, राज्य में थैलेसीमिया के 2 हजार से ज्यादा मरीज है। इनमें से अकेले जयपुर में 500 मरीज हैं। चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि मामला गंभीर है लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यदि कंपनी ने शर्तों का पालन नहीं किया है तो फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही होगी।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 3 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए