यहां बनते थे लाखों रुपये के नकली कॉस्मेटिक उत्पाद, एफडीए ने पकड़ा

मुंबई: फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने एक विशेष मुहिम चलाकर राज्य के कई जिलों में नकली सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों का गोरखधंधा पकड़ा। कंपनियां आसपास ब्यूटी पार्लर और दुकानों से गठजोड़ कर नकली सौंदर्य प्रसाधान कारोबार को सिरे चढ़ा रही थी।

एफडीए अधिकारी की मानें तो नकली उत्पाद बनाने के लिए कंपनियों द्वारा निचले दर्जे का केमिकल्स इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी जांच करवाई जा रही है। गुणवत्ताविहीन केमिकल्स से त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। चर्म रोग हो सकते हैं। टीम ने पार्ले से 18 लाख रुपये से अधिक का सामान और इसे बनाने के लिए लगने वाली मशीनें जब्त की गई हैं। पार्ले की कंपनी आसपास के इलाकों के ब्यूटी पार्लर को भारी मात्रा में नकली उत्पादों की आपूर्ति की जाती थी।

ब्रांडेड सौंदर्य उत्पादों को निश्चित मापदंडों के अनुसार बनाया जाता है जबकि अवैध तरीकों से बनाए जाने वाले उत्पादों का कोई मापदंड नहीं होता। ऐसे में इनके इस्तेमाल से चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। चूंकि ब्यूटी पार्लर में सौंदर्य उपचार के वक्तउत्पादों पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते, ऐसे में आसानी से नकली उत्पादों का धंधा फल-फूल जाता है। बता दें कि पिछले दिनों जांच के दौरान पुणे में भी नकली सौंदर्य उत्पाद जब्त किए गए थे। जांच में इसके तार ठाणे से भी जुड़े मिले। ठाणे की एक कंपनी न केवल नकली सौंदर्य उत्पादों का निर्माण कर रही थी, बल्कि उसे पुणे और आसपास के इलाकों में बेच भी रही थी। कंपनी बगैर लाइसेंस के सौंदर्य उत्पादों सहित आयुर्वेदिक दवाएं भी बना रही थी। इन लोगों के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी