विटामिन बी दवाओं के सैंपल जांच में फेल, कंपनी ब्लैकलिस्टेड

लखनऊ (उप्र)। विटामिन बी दवाओं के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं, जिसके चलते इनकी खेप वापस मंगाइ है। ये दवाइयां मेडिकल कॉरपोरेशन की ओर से खरीदी गई थी। लैब से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी जानकारी कॉरपोरेशन को भेज दी है। साथ ही अस्पतालों में सप्लाई हुई दवाओं की खेप वापस लेने के लिए पत्र भेजा गया है। मेडिकल कॉरपोरेशन के अनुसार जांच में फेल दवाओं की कंपनी को ब्लैकलिस्टेड किया है और उन पर जुर्माना लगाया गया है।

यह है मामला

सरकारी अस्पतालों में बी कॉॅम्प्लेक्स दवा की सप्लाई का ठेका मॉर्डन लैबेरोटरिस कंपनी के पास था। कंपनी ने लाखों की संख्या में विटामिन की गोली सप्लाई की थी। अक्टूबर माह में ड्रग विभाग ने वेयर हाउस से दवा के 9 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। अब जनवरी में लैब से आई रिपोर्ट में विटामिन बी काम्प्लेक्स के सभी 9 दवाओं के सैंपल फेल आए हैं। मेडिकल कॉरपोरेशन के एमडी जगदीश का कहना है कंपनी पर जुर्माना लगाने के साथ दवाओं की सप्लाई रोक दी गई है।

इन दवाओं के सैंपल मिले फेल

जो वाइयां फेल मिली हैंख् उनमें एनएफआई बैच नंबर वीबीटी 2446, एनएफआई बैच नंबर वीबीटी 2458, एनएफआई बैच नंबर वीबीटी, 2465, के नाम शामिल हैं। इनके अलावा एनएफआई बैच नंबर वीबीटी 2466, एनएफआई बैच नंबर वीबीटी 2469, एनएफआई बैच नंबर वीबीटी 2482, एनएफआई बैच नंबर वीबीटी 2483 , एनएफआई बैच नंबर वीबीटी 2467 के नाम भी हैं।

अफसरों का कहना है मार्डन लैबेरोटरिज कंपनी ने दवा की सप्लाई से पहले निजी लैब से दवा सैंपल की जांच कराने का दावा किया था। जांच में सभी सैंपल पास हो गए थे। उसी लैब रिपोर्ट के आधार पर कंपनी ने दवा की सप्लाई की थी। ड्रग विभाग ने सरकारी लैब से दोबारा सैंपल की जांच कराई तो वे फेल मिले।

Related Posts

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

अमरोहा (यूपी)। निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे। सस्ती दवाओं को महंगे दामों में बेचने का खेल खुलने के बाद शासन सख्त हो गया है।…

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने अंबिकापुर में यह कार्रवाई की। दवा दुकान संचालन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी