भारतीय फार्मा दुनिया के टॉप फाइव सप्लायर देशों में होगा शामिल

नई दिल्ली। भारतीय फार्मा दुनिया के टॉप फाइव सप्लायर देशों में शामिल हो सकेगा। देश का फार्मास्यूटिकल निर्यात 2023 में करीब 27 बिलियन डॉलर था। इसके दोगुना होकर 2030 तक 65 बिलियन डॉलर तक पहुंचने के आसार है। यही नहीं, 2047 तक निर्यात अनुमानित 350 बिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है।

गौरतलब है कि भारत वैश्विक स्तर पर जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा सप्लायर है। इसके बावजूद निर्यात मूल्य के मामले में देश वर्तमान में 11वें स्थान पर है। भारतीय फार्मास्युटिकल अलायंस (आईपीए), भारतीय औषधि निर्माता संघ (आईडीएमए) और फार्मेक्सिल के सहयोग से बेन एंड कंपनी द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि विशेष जेनेरिक्स, बायोसिमिलर और नवीन उत्पादों को शामिल करने के लिए अपने निर्यात बास्केट में नवाचार और विविधता लाकर भारत किस तरह निर्यात मूल्य के मामले में शीर्ष पांच देशों में स्थान पा सकता है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। वहीं, बेन एंड कंपनी के पार्टनर श्रीराम श्रीनिवासन का कहना है कि वैश्विक बाजार में अपना उचित स्थान सुरक्षित करने के लिए भारतीय फार्मा के लिए मात्रा-आधारित से मूल्य-आधारित विकास की ओर संक्रमण जरूरी है। हालांकि भारतीय फार्मा के पास वैश्विक बायोसिमिलर बाजार का 5 प्रतिशत से भी कम हिस्सा है, लेकिन अनुसंधान एवं विकास में बढ़ते निवेश के कारण इसमें सुधार दिखाई देने लगा है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 33 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन