भारतीय दवा को ईरान में रोका, ब्लैकमेल कर मांगे रुपये

ग्रेटर नोएडा (उप्र)। भारतीय दवा के कंसाइनमेंट को ईरान में रोककर रुपये मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि दवा तजाकिस्तान पहुंचने के बाद पूरी फीस ली और ईरान के बंदरगाह पर रोक दिया गया। अतिरिक्त रुपये की मांग की गई। इस संबंध में ग्रेटर नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक के सीनियर लीगल मैनेजर ने शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 थाने में दिल्ली की कंपनी स्टीविन शिपिंग के डायरेक्टर रमेश कुमार और मुकेश झा पर केस दर्ज किया गया है।

यह है मामला

मैरियन बायोटेक के सीनियर लीगल मैनेजर विवेक शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी को 2022 में उज्बेकिस्तान में दवा के कंसाइनमेंट का ऑर्डर मिला था। इसे भेजने के लिए उन्होंने दिल्ली की कंपनी से संपर्क किया और 7100 यूएस डॉलर और 29 हजार रुपये अतिरिक्त देने की डील हुई। इसके बाद दोनों कंसाइनमेंट भेजे गए। वहां विदेशी कंपनी ने लोकेशन को बदलकर तजाकिस्तान कर दिया। उन्होंने कंपनी में 8 लाख रुपये अतिरिक्त भी दिए, जहां से दोनों कंसाइनमेंट को ईरान के बंदरगाह पर रोका गया था।

आरोप है कि वहां से तजाकिस्तान के लिए उनसे 45 लाख रुपये की डिमांड की गई, जो उन्होंने दे दिए। इसके बाद एक कंसाइनमेंट को भेजा गया, लेकिन करीब 3 करोड़ की दवाओं वाले कंटेनर को कंपनी ने रोक लिया। इसके बदले 21 लाख रुपये की डिमांड की। उसके पूरा नहीं होने पर दवाओं को आगे नहीं भेजने की धमकी दी गई।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 18 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश