शुगर, बीपी समेत 42 दवाइयोंं की कीमतोंं में एनपीपीए ने किया बदलाव

बीबीएन (हप्र.)। शुगर, बीपी समेत 42 दवाइयोंं के खुदरा मूल्य और दो दवाओं के अधिकतम मूल्यों में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जिन दवाओं की कीमतें संशोधित की गई हैं, उनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय समस्याओं, जीवाणु संक्रमणों, एलर्जी के उपचार की दवाएं और मल्टीविटामिन शामिल हंै।

जानकारी के मुताबिक एनपीपीए ने कीमतों में यह संशोधन औषधि कीमत नियंत्रण आदेश-2013 के तहत किया है। मधुमेह रोधी संयोजन की कई दवाओं सहित 42 की खुदरा कीमतें अधिसूचित की हैं। इनमें सिटाग्लिप्टिन, डेपाग्लिफ्लोजिन, ग्लिमेपिराइड, मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड व एम्पाग्लिफ्लोजिन आदि शामिल हैं।

जिन दवा संयोजनों के लिए खुदरा मूल्य तय किया गया है, उनमें कोरोना उपचार से टैल्मिसर्टन, सिल्नीडिपिन और क्लोर्थालिडोन टैबलेट का संयोजनय कैडिला फार्मास्यूटिकल्स से एटोर वास्टेटिन और एजेटिमीब टैबलेटय मैकलियोड्स फार्मास्यूटिकल्स से डिक्लोफेनाक सोडियम, पैरासिटामोल शामिल हैं।

इनके अलावा क्लोर जोक्साजोन टैबलेटय सिप्ला लिमिटेड से बिक्टेग्राविर, एमट्रिसि टाबाइन और टेनोफोविर एलाफेनामाइड टैबलेटय इंडोको रेमेडीज से सेफैड्रोक्सिल और पोटेशियम क्लैवुलैनेट डिस्पर्सिबल टैबलेट आदि शामिल हैं। वहीं, एजिथ्रोमाइसिन 250 मिलीग्राम की गोलियों और एमोक्सिसिलिन और क्लैवुलैनिक एसिड इंजेक्शन के संयोजन की अधिकतम कीमतों में बदलाव किया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़