दवा कंपनियों ने राज्य लैब की रिपोर्ट पर जताया ऐतराज

अलीगढ़ (उप्र)। दवा कंपनियों ने राज्य लैब की रिपोर्ट पर ऐतराज जताया है। इन कंपनियों ने औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दो दवा सैंपलों की राज्य में करवाई जांच व उसे अधोमानक मानने पर ऐतराज जताया है। इस पर कोर्ट ने इन दोनों फर्मों की आपत्ति स्वीकारते हुए दोनों सैंपल की केंद्रीय प्रयोगशाला कोलकाता से जांच कराने की अनुमति दे दी है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार लोधी ने अपनी टीम के साथ पिछले साल जवां सिकंदरपुर के अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर जांच की। यहां मोजोसेलिक चोट पर लगने वाले पेस्ट के सैंपल लिए। वहीं, भिलेट रामनगर तेहरा मोड़ के जेएस मेडिकल स्टोर से बेस्टी डीपीसी नामक कफ सीरप के सैंपल भी लिए। इनकी जांच राज्य प्रयोगशाला में कराई गई और ये दोनों सैंपल अधोमानक पाए गए।

इसी आधार पर इन दोनों की निर्माता कंपनियों के खिलाफ अदालत में केस दर्ज करवाया गया।
इस मामले में दोनों निर्माता कंपनियों ने अधोमानक रिपोर्ट को ऐतराज जताया है। साफ कहा है कि उन्हें राज्य प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट पर ऐतराज है। इस पर उन्होंने केंद्रीय प्रयोगशाला कोलकाता से जांच कराने का अनुरोध किया। अदालत ने दोनों का यह अनुरोध स्वीकारते हुए सैंपल की जांच कोलकाता की प्रयोगशाला से कराने की अनुमति दे दी है।

इसमें डीआई को सैंपल फर्म को देने व फर्म द्वारा अपने खर्चे पर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। डीआई दीपक लोधी ने कहा कि यह पहला मामला है, जब किसी फर्म ने दवा की जांच रिपोर्ट पर ऐतराज जताया है। केंद्रीय लैब से जांच रिपोर्अ आने के बाद अग्रिम कार्रवई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR