मेडिकल स्टोर संचालक ने थमा दी एक्सपायरी दवा, विवाद

ददरौल, शाहजहांपुर (उप्र)। मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा तीमारदार को एक्सपायरी दवा देने का मामला प्रकाश में आया है। इसके चलते दुकानदार और ग्राहक में विवाद हो गया। ग्राहक ने मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप लगाया कि दवा खाने से उसकी पत्नी के शरीर पर फफोले पड़ गए। शिकायत करने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।

यह है मामला

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के पुत्तुलाल चौराहा पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर एक्सपायर डेट दवा देने को लेकर विवाद हो गया। गांव धमनपुर निवासी गोपी सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी शिल्पी सिंह का इलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। वह पुत्तुलाल चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर गए थे। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने दावा एक्सपायरी डेट की दे दी।

इसे खाने के बाद उनकी पत्नी के शरीर में फफोले पड़ गए और त्वचा झुलस सी गई। जब वे मेडिकल स्टोर पर इसकी शिकायत करने गए तो संचालक गाली-गलौज करने लगा और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस मेडिकल स्टोर संचालक को थाना आरसी मिशन ले आई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ