प्रेगा न्यूज टेस्टिंग किट अवैध रूप से बेचने वाला युवक अरेस्ट

बागपत (उत्तर प्रदेश)। प्रेगा न्यूज टेस्टिंग किट अवैध रूप से बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बड़ौत के नॉर्मल स्कूल मार्केट में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक युवक को बिना बिल की दवाएं बेचते हुए पकड़ा। पकड़ा गया युवक अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश मेरठ के परीक्षितगढ़ का निवासी बताया गया है।

युवक बड़ौत के मेडिकल स्टोर्स पर मैनकाइंड फार्मा कंपनी की ‘प्रेगा न्यूज’ टेस्टिंग किट बेचने पहुंचा था। दुकानदारों को इस टेस्टिंग किट पर कम एमआरपी और बेहद सस्ते रेट देखकर शक हुआ कि यह नकली हो सकती है। संदेह के चलते मेडिकल स्टोर संचालकों ने तुरंत मैनकाइंड कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) को मौके पर बुलाया। पूछताछ के बाद युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

इस घटना ने जिले में नकली दवाओं की सप्लाई पर ध्यान दिलाया है। बताते हैं कि बागपत जिले में लंबे समय से बिना बिल की दवाओं का अवैध व्यापार चल रहा है। दिल्ली और अन्य बड़े शहरों से सप्लायर बिना बिल की दवाएं लाते हैं और इन्हें स्थानीय मेडिकल स्टोर्स में खपा दिया जाता है। खासकर, ग्रामीण इलाकों में बाइक के जरिए इन दवाओं की सप्लाई की जाती है।

इस अवैध व्यापार में कई लोकल डिस्ट्रीब्यूटर भी शामिल हो सकते हैं, जो कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध करवाकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। बिना बिल और नकली दवाओं का यह कारोबार स्वास्थ्य विभाग और जीएसटी विभाग की लापरवाही के कारण तेजी से बढ़ रहा है। नकली दवाओं का सेवन मरीजों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

Related Posts

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

फरीदाबाद (हरियाणा)। लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने की। टीम…

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का मामला सामने आया है। एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम तक सील कर दिया गया है। दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 12 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील