फर्जी फार्मेसी रजिस्ट्रेशन रैकेट का भंडाफोड़, 47 आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली। फर्जी फार्मेसी रजिस्ट्रेशन रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। राजधानी दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने इस रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में पूर्व रजिस्ट्रार, क्लर्क, दलाल, प्रिंटिंग शॉप मालिक, फार्मेसी कॉलेजों के कर्मचारी और 35 फर्जी फार्मासिस्ट समेत कुल 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत दी थी कि दिल्ली फार्मेसी काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह ने फर्जी दस्तावेजों पर कई लोगों को फार्मासिस्ट के रूप में रजिस्टर किया। कुल 4928 फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन की जांच जारी है और अब तक 35 फर्जी फार्मासिस्ट गिरफ्तार किए गए हैं। जांच में सामने आया कि बिना टेंडर के निजी कंपनी के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलाई गई और नकली डिप्लोमा और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट अपलोड कर फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाए गए।

कॉलेज कर्मचारियों ने ईमेल के जरिए फर्जी प्रमाणपत्रों की पुष्टि की। जांच में सामने आया कि संजय नामक दलाल के जरिए रिश्वत लेकर रजिस्ट्रेशन करवाए गए। पूर्व रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह ने पद छोडऩे के बाद भी 232 रजिस्ट्रेशन अप्रूव किए। मामले में फर्जी सर्टिफिकेट छापने वाले प्रिंटिंग शॉप मालिक और अन्य आरोपियों की संलिप्तता उजागर हुई है। फिलहाल इस घोटाले की गहन जांच की जा रही है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक