अवैध रूप से नशीली टेबलेट की बिक्री का मामला पकड़ा

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़)। अवैध रूप से नशीली टेबलेट की बिक्री का मामला पकड़ में आया है। आरोपी के पास मिले थैले में नशीली टेबलेट 10 कुल 20 पत्ता कुल-200 नग एवं बिक्री नगदी 500 रूपये बरामद की गई है।

यह है मामला

डोंगरगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि दंतेश्वरी पारा डोंगरगढ़ निवासी साजन कुमार कनसारा खैरागढ़ रोड, कक्कड़ पेट्रोल पंप के सामने डोंगरगढ़ में अवैध रूप से लोगों को नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना के आधार पर डोंगरगढ़ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी साजन कुमार कनसारा को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मिले एक थैले में नशीली टेबलेट 10 कुल 20 पत्ता कुल-200 नग एवं बिक्री नगदी 500 रूपये बरामद की गई। बताया गया कि आरोपी साजन कुमार कनसारा अवैध रूप से धन कमाने के लिए प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री कर रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा-21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल कानूनी कार्यवाही अमल में ला रही है।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व एसडीओपी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा द्वारा अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया