शुगर और एंटीबायोटिक समेत 196 दवाओं के सैंपल फेल

नई दिल्ली। शुगर और एंटीबायोटिक समेत 196 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) की जांच में अप्रैल महीने में 196 दवाओं के सैंपल ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ के मिले। इसमें 60 दवाओं के सैंपल सेंट्रल लैब और 136 स्टेट लैब में मिल।जांच में फेल हुए ये सैंपल किसी पार्टिकुलर बैच की दवा उत्पादों को लेकर हैं।

यह है मामला

बीते अप्रैल माह में बिहार राज्य से एक दवा के सैंपल की पहचान नकली दवाओं के रूप में की गई। इसे किसी अन्य कंपनी के ब्रांड नाम पर अवैध रूप से बनाया गया है। जिन दवाइयों के सैंपल फेल हुए थे, उनमें हार्ट, शुगर, किडनी, बीपी और एंटीबायोटिक सहित कई दवाइयां शामिल थीं। ये दवाएं देश की कई बड़ी फार्मास्युटिकल्स कंपनी बनाती हैं।

केंद्रीय लैब ने 51 और राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 84 दवाओं के सैंपल को मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं मिले।इन दवाओं में जन औषधि केंद्रों को दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा-सेफपोडोक्साइम टैबलेट आईपी 200-एमजी, डाइवैलप्रोएक्स एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोर आईडीई टैबलेट, जिंक सल्फेट टैबलेट, मेटफॉर्मिन टैबलेट 500 एमजी, एमोक्सीमून सीवी-625, पेरासिटामोल 500 एमजी शामिल थीं।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR