ब्यूटी पार्लर पर रेड कर प्रतिबंधित दवाओं की खेप जब्त

गया (बिहार)। ब्यूटी पार्लर पर रेड कर प्रतिबंधित दवाओं की खेप जब्त करने का मामला प्रकाश में आया है। यह कार्रवाई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रंगबहादुर रोड और रामशिला मोड़ के समीप की है।

यह है मामला

बताया गया कि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि गयाजी जिले में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं का कारोबारहो रहा है। इस सूचना पर नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने शहर के दो स्थानों पर अलग-अलग टीम के साथ छापेमारी की। ब्यूरो ने मौके से कुल 400 पैकेट प्रतिबंधित दवाओं की एक बड़ी खेप बरामद की। इसकी बाजारी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई गई है।

इस संबंध में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक विजय शंकर कुमार ने बताया कि शहर के रामशिला और रंगबहादुर रोड में छापेमारी की गई है। इस छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा कोडीन सिरप, प्रामाडोल, डायजापाम, नेट्रोजापाम सहित कई दवाओं को जब्त किया है।

ये रहे शामिल

इस छापेमारी टीम में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के एसपी विजय शंकर कुमार, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मध्य प्रदेश के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण धूल, निरीक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव और परीक्षित चौधरी सब इंस्पेक्टर, मोहित यादव इंस्पेक्टर, शोभा कुमारी, सब इंस्पेक्टर आदि शामिल रहे।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस