गंभीर रोग का इलाज करेंगी इंसान के मल से बनी गोलियां

नई दिल्ली। गंभीर रोग के इलाज में अब इंसान के मल से बनी गोलियां असरदार होंगी। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने इंसानी मल से दवाएं बनाना शुरू कर दिया है, जो बड़ी बीमारियों के खात्मे में सक्षम हैं।

यह कैप्सूल पूप पिल्स यानी क्रैप्स्यूल्स होंगे। इन छोटे कैप्सूल में स्वस्थ व्यक्ति के मल को भरकर रखा जाता है। अब गंभीर बीमारियों जैसे एडवांस्ड कैंसर और जानलेवा लिवर डिज़ीज़ तक के इलाज में आशाजनक परिणाम दिख रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि हेल्दी इंसान के मल का ट्रांसप्लांट (फीकल ट्रांसप्लांट) बीमारियों से लड़ सकता है और उम्र के असर को कम करने में भी मददगार हो सकता है।

अब ब्रिटेन में शोधकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या हेल्दी डोनर से लिया गया सूखा हुआ मल मरीजों की आंतों में छुपे एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि किसी और का मल आपको सुपरबग से बचा सकता है। इस अध्ययन में 41 ऐसे मरीजों को शामिल किया गया, जो हाल ही में दवा-प्रतिरोधी संक्रमण से उबरे थे।

गौरतलब है कि सुपरबग यानी ऐसे रोगाणु जो एंटीबायोटिक दवाओं पर असर नहीं होने देते वर्ष 2050 तक दुनियाभर में लगभग 3.9 करोड़ मौतों का कारण बन सकते हैं। माइक्रोबायोम पर रिसर्च करने वाली वैज्ञानिक क्रिसी सेरगाकी ने बीबीसी से कहा कि अगर पूप पिल्स भविष्य के ट्रायल्स में भी कारगर सिद्ध होती हैं, तो फीकल माइक्रोबायोटा ट्रांसप्लांट भविष्य की नई दवा बन सकती है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR