सस्ती दवा भी मिलेगी और फार्मासिस्ट भी होंगे नियुक्त

रांची: झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के तीनों मेडिकल कॉलेजों रिम्स-रांची, एमजीएम-जमशेदपुर और पीएमसीएच-धनबाद में मरीजों को वो सभी दवाएं भी सस्ती दरों पर मिल सकेंगी जो अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। इस फैसला से राज्य के लोगों को काफी फायदा होने वाला है।

जो दवाएं अब सस्ती दरों पर मिलेगी, उनमें कैंसर, वैस्कुलर डिजीज, सर्जिकल आइटम, इम्प्लांट के अलावा अन्य बीमारियों की दवाएं शामिल है। मरीजों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए तीनों मेडिकल कॉलेजों में अमृत दीनदयाल जन औषधि केंद्रों की स्थापना होगी।

इस केंद्रों को मेडिकल कॉलेजों में बनाने से अब एक ही छत के नीचे जेनरिक एवं ब्रांडेड लाइफ सेविंग दवाएं उपलब्ध होंगी। अब आपको दवा के लिए अस्पताल से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही मरीजों के इलाज में दवा पर लगभग 50 फीसद की बचत होगी। यानी की इलाज कराना आसान हो जाएगा। इसके साथ एक और जानकारी दी गई है कि दवा वितरण के लिए प्रशिक्षित फार्मासिस्ट रखे जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मिनी रत्न उपक्रम एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड ने राज्य सरकार को इसका प्रस्ताव दिया है। अपने प्रस्ताव में इस उपक्रम ने मेडिकल कॉलेजों में लगभग आधी कीमत पर तमाम दवाएं उपलब्ध कराने का दावा किया है। उसके अनुसार यह मॉडल पूरी तरह स्वपोषी होगा और राज्य सरकार को इसमें कोई वित्तीय खर्च नहीं होगा। एक तरीके से देखा जाए तो राज्य सरकार के साथ प्रदेश के लोगों को भी फायदा होगा।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 20 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी