एफडीसीए ने छापेमारी कर 17 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त कीं

अहमदाबाद (गुजरात)। एफडीसीए ने छापेमारी कर 17 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त कीं हैं। खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने कई शहरों में व्यापक छापेमारी की। ये छापे अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में की गई। ज़ब्त किए स्टॉक से 20 सैंपल जाँच के लिए भेजे गए हैं।

यह है मामला

एफडीसीए ने अरुणसिंह आमेरा के वटवा स्थित आवास पर छापा मारा और नकली दवाइयों की खेप बरामद कीं। इसके अलावा, अमराईवाड़ी स्थित नीलेश ठक्कर की संपत्ति और बापूनगर के चामुंडा नगर स्थित पारस केमिस्ट की संपत्ति से 12 लाख की नकली दवाइयाँ बरामद की। कुल मिलाकर, अकेले अहमदाबाद से 15 लाख रुपये मूल्य की दवाइयाँ ज़ब्त की गईं।

अधिकारियों ने वडोदरा में ऑल केयर मेडिसिन्स से नकली दवाओं की 115 पट्टियाँ ज़ब्त कीं। सूरत में गौरव प्रजापति के स्वामित्व वाली शिवाय मेडिको से 136 पट्टियाँ मिलीं। राजकोट में छापेमारी के दौरान जिग्नेश वघासिया की निर्मल मेडिकल एजेंसी से 32 पट्टियाँ ज़ब्त की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि नकली दवाएँ जिनमें टॉरेंट फार्मा की काइमोरल फोर्ट, जीएसके की ऑगमेंटिन और इप्का की जीरोडोल-एसपी शामिल है, गुजरात के बाहर से खरीदी गई थीं। ये दवाएँ बिना बिल के खरीदी गई थीं और इनमें चाक पाउडर पाया गया। यह कार्रवाई एफडीसीए द्वारा हाल ही में सूरत की कंपनी पर ऑनलाइन नकली सौंदर्य प्रसाधन बेचने पर की गई छापेमारी के बाद की गई है।

Related Posts

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

सिद्धार्थनगर (यूपी)। प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी गई है। नशीली दवा तस्करी में यात्री और टूरिस्ट बसों के इस्तेमाल सामने आया है। इसने पुलिस की चिंता…

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

बदायूं (यूपी)। लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल सील किए हैं। सहसवान और दहगवां क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई की। इन अस्पतालों में मरीज भी भर्ती किए जाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत