आयुर्वेदिक झोलाछाप डॉक्टरों के गिरोह का भंडाफोड़

आदिलाबाद (कर्नाटक)। आयुर्वेदिक झोलाछाप डॉक्टरों के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो हर्बल उपचार के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। उनके पास से छह मोटरसाइकिलें, 15 मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एक और आरोपी अभी फरार बताया गया है।

एसपी अखिल महाजन के अनुसार गिरफ्तार लोगों में शेखर, पेंद्रे कुमार, कोडंगल अमरेश, गोलार अनाद, यालिगर हजरत और अनिल कुमार शामिल हैं। ये सभी कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। एक मुख्य आरोपी कुमार उर्फ बाबा अभी भी फरार है। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने जल्दी पैसा कमाने के लिए कुमार के नेतृत्व में गिरोह बनाने की बात कबूल की।

वे आदिलाबाद शहर के अस्पतालों में आने वाले मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सक बताकर निशाना बनाते थे। यह गिरोह आयुर्वेदिक हर्बल दवाइयाँ बताकर काढ़े बेचता था और मरीजों से 5 हजार से 10 हजार रुपये तक वसूलता था। कुमार खुद को एक योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टर बताता था। वह झूठे नुस्खों के ज़रिए पीडि़तों का विश्वास जीतता था। ठगी के बाद गिरोह पैसे आपस में बाँट लेता था।

आरोपियों के खिलाफ आदिलाबाद-1 टाउन पुलिस स्टेशन में पाँच और मावला पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज हैं। फरार कुमार को पकडऩे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस