होमियोपैथी लैब में नकली दवा बनाने का भंडाफोड़

पटना (बिहार)। होमियोपैथी लैब में नकली दवा बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एलोपैथी दवाओं से होमियोपैथी सिरप-तेल बनाया जा रहा था। जीबी रोड स्थित राधा होमियो लैबोरेटरी में छापेमारी की गई। यहां 20 तरह के होमियोपैथी सिरप व तेल के 22 कार्टन जब्त किए हैं।

इन दवाओं को पूरे प्रदेश में बेचा जा रहा था। आयुष औषधि निरीक्षक सत्य नारायण ने गयाजी की टीम के सहयोग से यह कार्रवाई की। 8 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं जबकि तैयार दवाओं को जब्त किया गया है।
बताया गया कि राधा होमियो ने होमियोपैथी दवा के निर्माण का लाइसेंस लिया हुआ है। कोलकाता से एलोपैथी दवा बनाने के इंग्रिडिएंट्स व केमिकल्स की खरीदारी में उसका नाम शामिल था। होमियोपैथी दवा कंपनी में एलोपैथी की खरीदारी क्यों हो रही है, इसके लिए छापेमारी की गई।

इसमें बुखार, दर्द निवारक, खांसी-जुकाम, गैस-अपच, एसिडिटी से लेकर तनाव-अनिद्रा तक की दवाएं शामिल थीं। मौके से तैयार दवाओं के साथ कच्चा माल भी जब्त किया है। अब संचालक अविनाश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। फिलहाल लाइसेंस रद करने समेत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सत्य नारायण ने बताया कि जो सामान जब्त किया है, उसमें अधिसंख्य सिरप व तेल है। इन दवाओं का निर्माण पंजीकृत फार्मूलेशन पर आधारित नहीं था।

इन केमिकल्स की करता था खरीदारी

1. खांसी सिरप के लिए कोडीन, डेक्स्ट्रोमेथार्फ़ान, क्लोरफ़ेनिरामीन।
2. गैस-अपच के लिए सोडियम बाइकार्बोनेट, मैग्नीशियम हाइड्राक्साइड, डाइजेस्टिव एंज़ाइम्स।
3. जोड़-कमर दर्द के तेल के लिए डायक्लोफेनेक, मेथिल सैलिसिलेट।
4. बुखार-दर्द के सिरप के लिए- पैरासिटामॉल या आइबुप्रोफेन।
5. नींद-तनाव कम करने के सिरप के लिए बेंजोडायजेपिन या ऐंटिहिस्टामिन।

Related Posts

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

मुंबई। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने…

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

हाथरस (यूपी)। गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। स्वासथ्य विभाग की टीम ने आरोपी फार्जी डाक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 3 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 3 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश