ब्रांडेड दवा कंपनी के एक ही बैच नंबर से नकली दवाएं बेच डाली

आगरा। ब्रांडेड दवा कंपनी के एक ही बैच नंबर से नकली दवाइयां बेच डालने का मामला पकड़ में आया है। औषधि विभाग ने 8 फर्मों के खिलाफ नकली दवा मामले में कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान जुकाम, खांसी, बुखार, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी दवाएं भी मिलीं।

यह है मामला

औषधि विभाग की जांच में माफिया ने अधिक मांग वाली दवाओं को नकली बनाकर बाजार में खपाया है। नामी कंपनी के एक ही बैच नंबर से 1000 गुना दवाओं की कालाबाजारी की गई। इन सभी दवाओं के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नकली दवा मामले मे हे मां मेडिकोज, राधे मेडिकल एजेंसी, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडी पॉइंट और ताज मेडिको शामिल हैं। लखनऊ की न्यू बाबा फार्मा, पार्वती ट्रेडर्स और मीनाक्षा फार्मा पुडुचेरी हैं। 71 करोड़ रुपये की नकली दवाएं सीज हुई हैं। जांच के लिए विभिन्न दवाओं के 24 नमूने लैब भेज दिए गए हैं। इनकी जांच प्राथमिकता से कराई जा रही है।

इनमें जुकाम-खांसी, बुखार, एंटीबायोटिक, समेत अन्य रोग की दवाएं हैं। इनकी मांग अन्य दवाओं के मुकाबले सबसे ज्यादा रहती है। इन फर्मों ने कहां-कहां बिक्री और खरीद की है, इसकी जांच की जा रही है। प्रदेश के सभी औषधि निरीक्षकों से भी इनके कारोबार करने की जानकारी मांगी है।

लखनऊ के विक्की कुमार की न्यू बाबा फार्मा और सुभाष कुमार की पार्वती ट्रेडर्स भी नकली दवा सिंडिकेट में शामिल हैं। इनके गोदाम बंद पड़े हैं। फर्म संचालक भी पकड़ में नहीं आ सके हैं। एसटीएफ पकडऩे के लिए लगातार दबिश भी दे रही है। इनकी पकड़ के लिए संंबंधित राज्यों की पुलिस से भी मदद ले रहे हैं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़