सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट व रेप की धमकी

हावड़ा (पश्चिम बंगाल)। सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट व रेप की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिले के उलबेडिया स्थित सरकारी शरत चंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का यह मामला है। यहांं एक जूनियर महिला डाक्टर के साथ कथित मारपीट और दुष्कर्म की धमकी पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित की पहचान शेख सम्राट के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के सिलसिले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डाक्टर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक ट्रैफिक होमगार्ड और उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया था। इधर, इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उलबेडिया में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने ग्रामीण एसपी कार्यालय के घेराव अभियान का आह्वान किया था।

महिला डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप

खारिया मायापुर निवासी एक गर्भवती महिला के अस्पताल में भर्ती होने के बाद यह घटना घटी थी। नियमित जांच के दौरान, जूनियर डाक्टर मरीज की पूरी तरह से शारीरिक जांच नहीं कर पाई। मरीज के होमगार्ड रिश्तेदार और दो अन्य लोगों ने डाक्टर से मरीज के बारे में पूछताछ की। इसके बाद बहस हुई। आरोप है कि उसी दौरान महिला डाक्टर को कथित तौर पर थप्पड़ मारा गया। उनका हाथ मरोड़ा गया और गालियां दी गईं। आरोपितों ने उन्हें दुष्कर्म करने की धमकी भी दी। अस्पताल परिसर से बाहर जाने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 7 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 15 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया