सर्जिकल वार्ड में दवा के साथ दारू पार्टी का भंडाफोड़

अशोकनगर (मध्य प्रदेश)। सर्जिकल वार्ड में मरीज को दवा के साथ दारू पार्टी करते हुए पकड़ा गया है। इसका भंडाफोड़ मौके पर पहुंची नर्स ने किया। अशोकनगर जिला अस्पताल से यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में बेड पर मरीज की दारू पार्टी चल रही थी।

इस दौरान वार्ड में दूसरे मरीज भी भर्ती थे। मौके पर पहुंची नर्स ने पहले मरीज को फटकार लगाई और उनका वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज अपने अटेंडर के साथ बेड पर ही दारू की पार्टी कर रहा था। इस दौरान नर्स वहां पहुंच गई तो ये लोग ग्लास को छुपाने लगे। इस पर नर्स बोली कि दिन रात जागकर हमलोग आपकी सेवा करते हैं कि आप ठीक हो जाएं। आप यहां शराब पी रहे हैं। मरीज और अटेंडर की करतूत नर्स ने अपने कैमरे में कैद कर ली।

आरोपी मरीज का नाम देवेंद्र यादव है। वह अपने साथियों के साथ पलंग पर ही खाना खा रहा था। साथ ही शराब पी रहा था। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ ग्लासों में शराब भरकर रखी हुई है। इसका मतलब है कि मरीज के साथ-साथ वहां मौजूद अटेंडर भी शराब पी रहे थे।

वायरल वीडियो में ड्यूटी कर रही नर्सिंग स्टाफ ने शराब पी रहे मरीज और अटेंडरों को जमकर लताड़ लगाई। आप यह सब कर रहे हो, यह ठीक नहीं है। अस्पताल हमारा मंदिर है। इसके बाद मरीज और अटेंडर ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 12 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त