बैन कफ सिरप की 1300 बोतलों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

नूंह (हरियाणा)। बैन कफ सिरप की 1300 बोतलों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस की सीआईए तावड़ू ने नशे के लिए प्रयोग की जा रहीं प्रतिबंधित सिरप की 1,300 बोतलों की खेप बरामद की। इसके साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर से ही सिरप बेच रहा था। आरोपी नशा करने वाले युवकों को सिरप की बोतलों को बेचता था। पुन्हाना सदर थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह है मामला

तावड़ू सीआईए टीम गश्त के दौरान पुलिस कॉम्प्लेक्स टूंडलाका के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पुन्हाना के लुहिंगा कलां निवासी साहुन खान अपने घर में नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बेच रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपी को मौके से दबोच लिया।

आरोपी के घर की तलाशी ली गई। घर के कमरे से छह सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। इन्हें जांच करने पर खांसी के सिरप की कुल 1,300 बोतलें बरामद हुईं। बरामद सिरप की जांच के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह दवा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती है। इसका उपयोग नशे के रूप में किया जाता है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। पुलिस ने पुन्हाना सदर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया