नशीली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

जयपुर (राजस्थान)। नशीली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। यह सफलता गुजरात एटीएस और राजस्थान पुलिस के एसओजी ने पाई है। अभियान में भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण इकाई से 21 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए। साथ ही तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी। इसके चलते संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसमें राजस्थान एसओजी और गुजरात एटीएस के अधिकारियों को तैनात किया गया।

टीमों ने भिवाड़ी के आरआईआईसीओ औद्योगिक क्षेत्र में एपीएल फार्माकेम नाम से संचालित इकाई की पहचान की। यह जानकारी बाद में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ साझा की गई। इसके बाद, भिवाड़ी पुलिस की विशेष टीम की मदद से परिसर पर छापा मारा गया।

तीन आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान आगरा निवासी अंकुश, भदोही निवासी अखिलेश और बनारस निवासी कृष्णा के रूप में हुई। अवैध इकाई को जब्त करने के बाद सील कर दिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। कच्चे माल के स्रोत, वितरण नेटवर्क और संभावित अंतरराज्यीय संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR