मेडिकल स्टोर पर रेड कर 40 लाख की अवैध दवाएं जब्त

अहमदाबाद (गुजरात)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर 40 लाख की अवैध दवाएं जब्त की हैं। यह कार्रवाई गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने की। छापेमारी के दौरान 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध दवाएं जब्त की हैं।

यह है मामला

एफडीसीए राज्य में नकली और अवैध दवाओं की बिक्री रोकने के लिए अनियमित छापेमारी कर रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों ने मनहर नगर शॉपिंग सेंटर में स्थित एक दुकान पर छापा मारा। वहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं बिना वैध लाइसेंस के रखी हुई मिलीं।

एफडीसीए आयुक्त के अनुसार पता चला कि ये दवाइयां धर्मेशभाई जयंतीलाल साथवारा की थीं। हालांकि सथवारा के पास निकोल में मेडिकेसेलिस हेल्थ केयर के नाम से वैध दवा लाइसेंस था। लेकिन उन्होंने एफडीसीए को सूचित किए बिना भंडारण स्थान बदल दिया था। दवाओं को मनहर नगर स्थित स्थान पर बिना अनुमति संग्रहित किया गया था। यह कानून का उल्लंघन है। अधिकारियों ने जब्त किए गए स्टॉक से दवाइयों के छह सैंपल लिए हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। शेष 40 लाख रुपये की दवाइयां जब्त कर ली गई हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए