प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, दो डॉक्टरों पर केस

सिरसा (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर निजी अस्पताल के दो डाक्टरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव स्वजन को सौंप दिया गया।

यह है मामला

ऐलनाबाद के तलवाड़ा खुर्द निवासी यशपाल ने बताया कि उनकी पत्नी मीना की डिलीवरी के लिए होली नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। नियमित जांच करवाई जा रही थी। डाक्टर शिखा गोयल के कहने पर मीना रानी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आपरेशन के बाद पुत्र का जन्म हुआ। आपरेशन के बाद मां-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए।
इसके बाद डाक्टर ने बुखार के लिए डोलो टेबलेट और इंजेक्शन मंगवाया।

इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही समय बाद मीना रानी की हालत अचानक बिगड़ गई। उसके मुंह और नाक से झाग निकलने लगे और पेट फूल गया। उस समय अस्पताल में आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध नहीं था। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मीना रानी को एंबुलेंस से कार्डियोलाजिस्ट डा. मंदीप गर्ग के अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डाक्टर ने बताया कि उनकी मृत्यु कुछ समय पहले ही हो चुकी थी। स्वजन ने आरोप लगाया कि उपचार में लापरवाही और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण मीना रानी की जान गई।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक