मुंबई। एफडीए ने 30 टेलीहेल्थ कंपनियों को चेतावनी जारी की है। इन कंपनियों को उनकी वेबसाइटों पर मिश्रित जीएलपी-1 उत्पादों के बारे में भ्रामक दावे करने के लिए चेतावनी पत्र जारी किए।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) मीडिया प्लेटफॉर्मों पर टेलीहेल्थ और फामा कंपनियों के भ्रामक दावों की निगरानी कर रही है। कहा गया कि मिश्रित दवाएंं विशिष्ट रोगी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद कर सकती हैं। लेकिन दवा निर्माताओं को एफडीए की अनुमोदन प्रक्रिया को दरकिनार नहीं करना चाहएि।

सितंबर में भ्रामक प्रत्यक्ष-उपभोक्ता दवा विज्ञापनों पर एजेंसी ने कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद से टेलीहेल्थ फर्मों को भेजे गए चेतावनी पत्रों का यह दूसरा समूह है। एजेंसी ने भ्रामक विज्ञापनों को हटाने के लिए फार्मा और टेलीहेल्थ फर्मों को चेतावनी पत्र भेजे हैं। मिश्रित दवाएं एफडीए द्वारा अनुमोदित नहीं होती हैं। इसका अर्थ है कि एजेंसी उनकी बिक्री से पहले उनकी सुरक्षा, प्रभावशीलता या गुणवत्ता की समीक्षा नहीं करती है। मिश्रित दवाएं जेनेरिक दवाओं के समान भी नहीं होती हैं। एफडीए द्वारा अनुमोदित जीएलपी-1 दवाएं नोवो नॉर्डिस्क और एली लिली द्वारा विकसित की जाती हैं।