पटना (बिहार)। नशीली दवा की तस्करी में युवक को अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। थाना पटना पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम ओमप्रकाश साहू (30 वर्ष), निवासी ग्राम अंगा बताया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को दबोचा। तलाशी में आरोपी से बड़ी मात्रा में नशीली दवा के कैप्सूल बरामद किए।

इसके अलावा सीजी 15 सीए 3538 नंबर की बाइक भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 20 हजार आंकी गई है। आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। वह क्षेत्र में नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।