मुंबई। बेबी फूड में चूहे मारने वाली दवा पाई गई है। ऑसि्ट्रया में HiPP नाम की एक बेबी फूड कंपनी विवादों में है। कंपनी के एक फूड जार के अंदर चूहे मारने वाली दवा पाई गई है।
जानकारी मिलते ही सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए देशभर के 1,000 से ज्यादा SPAR सुपरमार्केट से इस प्रोडक्ट को वापस मंगवा लिया है। बर्गनलैंड पुलिस ने कहा कि कस्मटर ने गाजर और आलू नाम के एक बेबी फूड प्रोडक्ट के जार में से एक सैंपल में चूहे मारने वाली दवाई का दावा किया। कंपनी का कहना है कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि प्रोडक्ट में कोई खतरनाक पदार्थ मिलाया गया हो। उसके HiPP वेजिटेबल कैरेट विद पोटैटो जार के साथ छेड़छाड़ की गई हो। कंपनी ने भी माना कि जार के अंदर रखी सामग्री का सेवन जानलेवा हो सकता है।
पुलिस ने कहा कि प्रभावित जारों के निचले हिस्से पर एक रेड सर्कल वाला स्टिकर लगा हुआ था। उनके ढक्कन पहले से ही खुले हुए थे या क्षतिग्रस्त थे। उनमें सेफ्टी सील गायब थी या उनमें से असामान्य गंध आ रही थी। चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया में भी पुलिस ने इसी तरह के जारों का लैब टेस्ट किया। इसमें जार में विषैले पदार्थ की मौजूदगी पाई गई।
लोगों को मिलेगा रिफंड
SPAR और HiPP ने कस्टमर्स से आग्रह किया कि वे SPAR ऑस्िट्रया से खरीदे गए जारों की सामग्री का सेवन न करें। इन प्रोडक्ट्स को वापस लौटाने पर पूरा रिफंड भी मिलेगा।










